फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक बराबरी मिले तो आगे बढ़ेंगे दिव्यांग: सीजेएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक बराबरी मिले तो आगे बढ़ेंगे दिव्यांग : सीजेएम
विज्ञापन

फोटो नंबर-10
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सेवा संघ द्वारा संचालित चेतना मंदबुद्धि विद्यालय में विश्व दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एम रामावत ने मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर संस्था के संस्थापक एवं महासचिव शिव शंकर पाहवा, विधिक सेवाएं प्राधिकरण पैनेल के अधिवक्ता मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि अभिशाप नहीं है दिव्यांगता, सामाजिक बराबरी मिले तो आगे बढ़ेंगे दिव्यांग। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। इस साल का थीम दिव्यांग लोगों के समावेशी, समान और सतत विकास को सशक्त करने पर केंद्रित है। उन्होंने प्राधिकरण के माध्यम से दिव्यांगजन को दी जा रही सुविधाओं के संदर्भ में किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया और कहा कि इन्हें पहचान पत्र, पेंशन, मेडिकल और वजीफा आदि की सुविधाएं सुनिश्चित हों। इस अवसर पर स्कूल संचालिका कृष्णा भारती, महेंद्र खन्ना, प्रकाश नारंग, चंद्र मलिक, अशोक भारती, सुभाष कथूरिया, मदन खुराना, नरेश कालड़ा, आईडी अरोड़ा, यशपाल मल्होत्रा, संजीव थरेजा, नरेश भारती, अरविंद कालड़ा, जगदीश अरोड़ा, साहिल शर्मा, अपर्णा गर्ग, सीमा व यशपाल गेरा, विक्की शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें