नरवाना रेल मार्ग पर खंभे लगने के बाद अब बिजली की तारें बिछाने का कार्य भी हुआ शुरू
जून में तीन जिलों के लोगों को मिलेगी रेलवे में बड़ी सौगात, विद्युतीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी
फोटो नंबर-14
पंकज कुमार
कैथल। पिछले वर्ष नवंबर में कुरुक्षेत्र नरवाना रेलवे सेक्शन पर शुरू हुआ विद्युतीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जिसके तहत रेलवे लाइन के विद्युतीकरण की प्रक्रिया में पिछले कुछ महीनों में काफी तेजी आई है। बता दें कि नरवाना से कुरुक्षेत्र रेल लाइन पर चल रहा खंभे लगाने का कार्य अब समाप्त हो चुका है। खंभे लगने के बाद कैथल जिला के कलायत क्षेत्र में बिजली की तारें भी लगनी शुरू हो गई है। विद्युतीकरण का यह कार्य जून से पहले समाप्त होने की भी उम्मीद जग गई है।
एक वर्ष में हुआ विद्युतीकरण का आधा कार्य : नरवाना से कुरुक्षेत्र जा रही रेलवे लाइन का विद्युतीकरण के कार्य के तहत पिछले एक वर्ष में बिजली की तारों के लिए खंभे लगाने का काम संपन्न हुआ है। अभी केवल छह महीने से पहले ही रेलवे विद्युतीकरण के कार्य के तहत यह कार्य पूरा हो जाएगा। यह कार्य अब पहले चरण में पूरा हो चुका है। अब सब स्टेशन पर पावर हाउस बनने का कार्य भी बिजली की तारें लगने के बाद शुरू हो जाएगा। जिसके बाद यहां पर इलेक्ट्रिक इंजन सर्वे करेगा और रेल लाइन की रिपोर्ट देगा। इसके बाद यह लाइन सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा।
यात्रा में कम समय लगेगा : नरवाना कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर विद्युतीकरण होने से जींद से कुरुक्षेत्र व कैथल से जींद का काफी कम समय सफर पूरा हो सकेगा। इसके साथ ही सवारी गाड़ी के फेरे भी बढ़ने की संभावना बनेगी। जिससे लोगों को आने जाने में काफी राहत मिलेगी।
जून से पहले हो सकेगा कार्य पूरा : उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि नरवाना कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर विद्युतीकरण का तेजी से चल रहा है। जिस प्रकार से यहां पर निर्माण कार्य की स्पीड है। उसके मुताबिक इस कार्य के जून से पहले होने की संभावना है।