फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्चपुर कांड को भूली नहीं है हरियाणा की जनता-मित्तल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्चपुर कांड को भूली नहीं है हरियाणा की जनता-मित्तल
विज्ञापन

अपने कार्यकाल के समय हुए ऐसे कांड पर जवाब दें सुरजेवाला
पीएम मोदी को दलित विरोधी होने के सुरजेवाला के आरोपों पर बोले रॉकी मित्तल
फोटो-रॉकी मित्तल
कैथल। कांग्रेस के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर दलित विरोधी होने के आरोप पर हरियाणा सरकार में एक ओर सुधार के डायरेक्टर एवं नरेंद्र मोदी भगत रॉकी मित्तल ने कहा कि सुरजेवाला पहले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए मिर्चपुर कांड का जवाब दें। हरियाणा की जनता मिर्चपुर कांड में किस तरह दे दलितों पर अत्याचार हुए। इस बात को भूली नहीं है। मित्तल ने कहा कि कैथल सहित हरियाणा को जाट आरक्षण आंदोलन में जलाने वालों में कई कांग्रेसी नेताओं का भी हाथ होने की बात सामने आई थी। ऐसे समय में सुरजेवाला ने भी कैथल की जनता की सुनवाई नहीं की थी। यहां गरीब लोगों की दुकानें जलाई गईं। उन्हें प्रताड़ित किया गया। उस समय किसी ने उनके हक में आवाज नहीं उठाई। मित्तल ने आरोप लगाया कि सुरजेवाला हर चुनाव में खुद को भावी सीएम बताकर वोट बटोरते हैं। लेकिन वे सीएम नहीं बनें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के दलित, पिछड़ा सहित सभी वर्गों के हितेषी हैं। कोर्ट के आदेशों के बाद एससीएसटी एक्ट में बदलाव पीएम मोदी की ही देन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता को ऐसी राजनीति कर रहे हैं, जिससे समाज में विभाजन हो और लोगों में द्वेष बढ़े। जो निंदनीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें