चौकीदार की हत्या के मामले में कार्रवाई ना होने से लोगों में रोष
17 सितंबर से शुरू करेंगे आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। राजौंद आईटीआई में कार्यरत राजपाल की हत्या के मामले में कार्रवाई ना होने से परिजनों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में मंगलवार को गांव किच्छाना में वाल्मीकि समाज की पंचायत हुई। जिसकी अध्यक्षता दलित संघर्ष समिति के प्रदेश संगठन सचिव शिव कुमार सिसला ने की। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को राजपाल का शव राजौंद आईटीआई में मिला था और अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। जिसमें आज तक भी दोषी को गिरफ्तार नही किया गया। जिससे पंचायत में यह निर्णय लिया गया कि 17 सितंबर को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जवाहर पार्क में सुबह साढ़े नौ बजे आंदोलन की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को डी सी व एस पी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। युवा नेता शिव कुमार सिसला ने कहा कि सारा दलित, पिछड़ा, गरीब किसान सभी पीड़ित समाज के साथ है और उनका पूरा सहयोग करेंगे। इस दौरान कृष्ण सरपंच किठाना, कुलदीप, रोशन, किशन लाल, फतेह सिंह, कपूर सिंह, अनिल, संजय बालू, नरेश, सुभाष, संजय किठाना, सतबीर, मुखत्यारा, जगन्नाथ, उदय सिंह, रामनिवास, सुरेश, अजमेर, महावीर, बलबीर, सतबीर, रोहताश, राम कुमार, लहणा, नरेश, ऋषिपाल, जोगी राम, बलमंत मौजूद थे।