फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर स्ट्रा मैनेजमैंट सिस्टम लागू करना किसान हित में नही

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लागू करना किसान हित में नहीं : दहिया
विज्ञापन

फोटो नंबर-11
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। हरियाणा में पराली से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम के नाम पर सरकार ने जो तुगलकी फरमान जारी किया है उससे प्रदेश का किसान सकते में है। सरकार द्वारा आनन फानन में कंबाइन में स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) प्रणाली लागू करना किसान विरोधी है। यह बातें सर्व जातीय सर्व खाप महिला महापंचायत की अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने गांव पबनावा में किसानों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

दहिया ने कहा कि इस प्रणाली के लागू किए बिना किसानों को धान काटने की अनुमति नहीं मिलेगी। ऐसा पहली बार हुआ है जब सरकार किसानों को अपनी फसल काटने पर भी प्रतिबंध लगा रही है। एसएमएस प्रणाली के लिए सरकार को अपने स्तर पर पहले हर गांव में दर्जनों कंबाइन का प्रबंध करना चाहिए उसके बाद इस प्रकार का फरमान जारी करना चाहिए। आपको बता दें कि सुपर स्ट्रा मैनेजमैंट सिस्टम का मुख्य उद्देश्य धान की कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना है। लेकिन इस प्रकार के संसाधन जुटाने के लिए किसानों को लाखों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। किसानों के पास इसका कोई इंतजाम नहीं है। इस अवसर पर मा. महेंद्र सिंह, सतीश कुमार, कुलदीप कुमार, राजू, रणजीत सिंह, मनदीप बोदला, रघुबीर सिंह, चमेल चंद, रिसाल सिंह, जिले सिंह, प्रताप सिंह, मा. रामपाल शर्मा, रामदिया, कृष्णलाल, संजीव कुमार, रोशन लाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें