फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणा के बाद भी नहीं हुई ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगे पूरी, रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
घोषणा के बाद भी नहीं हुई मांगें पूरी, रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक सोमवार को जवाहर पार्क में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान अजय पबनावा ने की। जिला प्रधान ने कहा कि 4 जुलाई को रोहतक में सफाई आयोग के चेयरमैन राम अवतार वाल्मीकि ने घोषणा करके कहा था कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन हर माह 13 हजार 500 रुपये मिलेगा। बीडीपीओ के द्वारा हर माह की 7 तारीख तक दिया जाएगा। लेकिन आज तक इस घोषणा को अभी तक सरकार ने कोई पत्र जारी नहीं किया गया। जिससे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में भारी रोष है। इस रोष को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की राज्य कमेटी ने 19 अगस्त को रोहतक में यह निर्णय लिया कि 9 व 10 सितंबर को पंचकूला में कर्मचारी पड़ाव डालेंगे। अगर इसपर भी सरकार ने मांगें नहीं मानी तो यह पड़ाव अनिश्चितकालीन किया जाएगा। इस अवसर पर बसाऊ राम, बीरभान, सतपाल क्योड़क, नवाजा राम, रामभज, ईश्वर, सतीश, प्रभु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें