फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के साथ सैर पर ना जाने वाले 5 पाषदों को मनाने में जुटे रहे भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आगामी 29 मई को होने वाले नगर परिषद चेयरमैन पद के चुनाव के लिए भाजपा नेताओं के साथ सैर पर निकले 16 पार्षद तीन दिनों से नैनीताल में डटे हुए हैं। वहां गए 16 पार्षदों में से एक महिला पार्षद पारिवारिक कारणों के चलते वापिस लौटने की जानकारी मिली है। लेकिन उन्हें अभी भाजपा के साथ ही माना जा रहा है। इसके अलावा भाजपा खेमे के जो 5 पार्षद भाजपा नेताओं के साथ नैनीताल की सैर पर नहीं गए, उन्हें मनाने की जिम्मेवारी भाजपा के वरिष्ठ नेता राव सुरेंद्र सिंह व विनोद शर्मा के जिम्मे रही। दो दिन से दोनों नेता सभी 5 पार्षदों को मना रहे हैं। शनिवार तक 5 में से 4 पार्षदों ने खुद के भाजपा खेमे में होने की बात तो स्वीकार कर ली, लेकिन फिल्हाल वे शहर से बाहर नहीं जा रहे हैं। एक पार्षद से बातचीत नहीं हो पाई। वहीं सूत्रों ने बतायाकि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने शनिवार को नैनीताल जाकर पार्षदों के साथ बैठक की और चेयरमैन के चुनाव को लेकर नाम तय करने का प्रयास किया।
वीरवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से वन विभाग में वाईल्ड लाईफ कारपोरेशन के चेयरमैन अरुण सर्राफ, भाजपा नेता पूर्व विधायक भाई लीला राम, संजय भारद्वाज के साथ भाजपा खेमे के पार्षद पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति, दीपक शर्मा, गोपाल सैनी, कुलदीप सैनी, किरण रानी, विनोद सोनी, पूजा अग्रवाल, शशि किरण, गौरव ढुल, रेखा, प्रवीण कुमार, नरेश नायक, ज्योति सैनी, महेंद्र थरेजा, तृप्ता सचदेवा, आशा रानी घूमने के लिए निकले थे। जो इसके बाद से नैनीताल में डटे हुए हैं।
विज्ञापन

भाजपा समर्थकों में शामिल रहे प्रतिनिधि धर्मबीर भोला, संजय गर्ग, सुरेश कश्यप, पार्षद नरेश मित्तल व प्रतिनिधि वरुण मित्तल को मनाने के लिए राव सुरेंद्र सिंह, विनोद शर्मा दो दिनों से डटे हुए हैं। अमर उजाला से बातचीत में धर्मबीर भोला, नरेश मित्तल, संजय गर्ग व सुरेश कश्यप ने कहा कि वे भाजपा के साथ हैं। लेकिन जरुरी काम के चलते बाहर नहीं जा सके। वहीं वरुण मित्तल से बातचीत नहीं हो पाई।
घूमने के लिए निकले पार्षदों की सोमवार को सीएम के साथ चंडीगढ़ में बैठक हो सकती है। इसके बाद 29 मई को घूमने के लिए निकले पार्षद सीधा चुनावी बैठक में ही पहुंचेंगे।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के नेता अरुण सर्राफ ने कहा कि चेयरमैन भाजपा खेमे से ही बनेगा। भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है।
सुरजेवाला आज ले सकते हैं कांग्रेसी पार्षदों की बैठक : विधायक एवं कांग्रेस के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला आज कांग्रेसी पार्षदों की बैठक ले सकते हैं। एक कांग्रेसी पार्षद ने कहा कि इस बार चेयरमैन कांग्रेस का होगा। कांग्रेस खेमे में कुल 18 पार्षदों का समर्थन हासिल हो गया है।


भाजपा नेताओं के साथ सैर पर ना जाने वाले 5 पाषदों को मनाने में जुटे रहे भाजपा नेता
सोमवार को हो सकती है पार्षदों की सीएम से मुलाकात
सैर पर ना जाने वाले 4 पार्षदों ने कहा-हम सरकार के साथ
एक से नहीं हो पाया संपर्क
नैनीताल में जाकर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने की पार्षदों के साथ बैठक
फोटो संख्या-58
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें