फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर लीक, आग लगने से परिवार के 9 लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलिंडर लीक, आग लगने से परिवार के 9 लोग झुलसे
विज्ञापन

कलायत के गांव ढुंढवा की घटना, बेटी की शादी के लिए रखा दहेज का सामान भी राख
फोटो नंबर-25 से 27, 40
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। गांव ढूंढवा में चाय बनाते समय लीक हुए सिलेंडर में आग लग गई। इससे परिवार के 9 सदस्य झुलस गए। इनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है।
ब्लॉक समिति सदस्य प्रवीण कुमार व सलीम ने बताया कि वीरवार को शाम करीब 5 बजे सुबा राम के घर चाय बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई। गैस सिलिंडर में आग लगने का पता चलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए तथा मकान की दीवार तोड़कर घर में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। आग लगने से दवाना, सुबा राम की पत्नी किरणा, निंबो देवी, गुड्डी, सुमन व 5 से 7 वर्ष के बीच के बच्चे सतीश, सागर, अजय, कोमल घायल हो गए। आग लगने के कारण घर में रखे कपड़े, नगदी व अन्य हजारों रुपये का समान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के विवाह के लिए एकत्र सामान भी राख
परिवार के मुखिया सूबे सिंह भैंस के पैसे लेने के लिए कलायत गए हुए थे। सूबेसिंह ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो उसे इस हादसे का सामना करना पड़ा। सूबे सिंह की इंद्रो ने बताया कि सूबे सिंह की बेटी की शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। यहां तक कि दहेज का सारा सामान भी ले आए थे। सारा सामान जलकर राख हो गया। कुछ महीनों बाद लड़की की शादी होनी है।
--
एसएचओ कलायत ललित मोहन ने बताया कि पुलिस के पास सूचना थी कि सिलिंडर के कारण आग लगी है। परिवार के सदस्यों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें