फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों के नाम पर दंगे करवाना राजनैतिक दलों की साजिश, इनेलो ने हमेश किया है तोडने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि इनेलो ने हमेशा ही लोगों को तोड़ने का कार्य किया है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार ने ई प्रणाली को लागू करने का फैसला लिया है। इस पर सरपंचों को सोच विचार कर फैसला लेना चाहिए। दलितों के नाम पर दंगे करवाना राजनीतिक दलों की साजिश है। हुड्डा द्वारा उन पर मानहानि का केस पर लीगल एडवाईज लेने की बात पर सैनी ने कहा कि इस पर मुझे कोई दिक्कत नहीं है ऐसे नेता तो बंसी लाल भी थे, जो भरी में सभा में नेताओं को कुछ भी बोल देते थे। अब उनकी मृत्यु हो चुकी है। यदि वे अभी जिंदा होते तो में उनका प्रमाण भी दे देता।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर बोलते हुए सांसद सैनी ने विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं पर कड़े कटाक्ष करते हुए कहा कि देश के राजनेताओं को ओच्छी राजनीति करने की आदत है। उन्होंने कहा कि देश में तीन बिल लाने की जरूरत है। जिसमें जनसंख्या नियंत्रण, जनसंख्या के आधार पर आरक्षण और राज्यसभा की सीटों को खत्म करना। इसके बाद देश में विकास की लहर दौड़ेगी और हर हाथ को रोजगार मिलेगा। सैनी ने कहा कि चुनाव में समय में 15 दिनों के लालच में हम पांच वर्षों तक राजनेताओं के आगे घुटने टेक देते है। मैं बेइमानी और दादागिरी के खिलाफ हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम द्वारा एससी-एसटी एक्ट के संदर्भ में हो रही बयानबाजी करने वाले नेताओं को सड़क छाप बताने के सवाल पर सांसद ने कहा कि कानून की हिफाजत करना सरकार की जिम्मेदारी है।


मैं किसी से नहीं डरता, बंसी लाल जिंदा होते तो प्रमाण भी दे देता :सैनी
दलितों के नाम पर दंगे करवाना राजनैतिक दलों की साजिश, इनेलो ने हमेशा किया है तोड़ने का प्रयास
हुड्डा द्वारा मानहानि के केस करने की बात पर बोले सांसद

फोटो नंबर-10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें