फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच बजे से रात साढ़े नौ बजे तक चली चेयरमैनी फाइनल करने के लिए मैराथन बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले छह माह से खाली पड़े कैथल नगर परिषद चेयरमैन के पद पर फिर से किसी भाजपा समर्थित पार्षद के चुनाव को लेकर पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने 21 पार्षदों से एक-एक कर राय जानीं। जिसमें पार्षदों ने अपनी पसंद के पार्षदों के नाम बताए। इस विचार-विमर्श में 5 पार्षदों के नाम सामने आए, जिन पर दूसरे पार्षद सहमत हो सकते हैं। रात्रि करीब साढ़े नौ बजे तक बैठक जारी थी।
विदित रहे कि छह माह से कैथल नगर परिषद चेयरमैन का पद खाली है। कार्यकारी चेयरमैन डा. पवन थरेजा ही काम-काज संभाल रहे हैं। यशपाल प्रजापति को हटाने के लिए जिन 13 पार्षदों का गुट सामने आया था। उनमें से करीब 11 पार्षद अब भाजपा खेमे में जा चुके हैं। इस तरह से निवर्तमान चेयरमैन यशपाल प्रजापति ग्रुप में अब 21 पार्षदों का समर्थन हो गया है। इन सभी 21 पार्षदों की राय जानने के लिए शुक्रवार सांय करीब साढ़े पांच बजे लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने विचार-विमर्श शुरू किया। वार्ड की संख्या अनुसार एक-एक पार्षद को कमरे में बुलाकर उनकी राय जानी गई। जिसमें सभी पार्षदों ने अपना या अपनी पसंद के पार्षद के नाम का समर्थन करने का ऐलान किया। लगभग साढ़े चार घंटे यह बैठक चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार करीब 5 पार्षदों के नाम बतौर चेयरमैन के उम्मीदवार के सामने आए हैं। जिनका दूसरे पार्षदों ने भी समर्थन किया है। वहीं कई पार्षदों ने पार्टी संगठन पर भी फैसला लेने का अधिकार छोड़ दिया है। अब जिला अध्यक्ष 21 पार्षदों की राय से संगठन को अवगत करवाएंगे। इसके बाद ही डीसी से चुनाव के लिए समय लिया जा सकता है।इस बैठक में पहुंचने वाले पार्षदों में पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति, प्रतिनिधि विनोद शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि वरुण मित्तल, नरेश मित्तल, नरेश नायक, कुलदीप सैनी, प्रवीण शर्मा, प्रतिनिधि दलबीर भान, प्रतिनिधि प्रवीण सिंगला, प्रतिनिधि सतप्रकाश, प्रतिनिधि संजय गर्ग, बलजीत रंगा, विनोद सोनी, प्रतिनिधि धर्मबीर भोला, प्रतिनिधि सुरेश कश्यप, महेंद्र थरेजा, प्रतिनिधि काका सचदेवा, गौरव ढुल, पार्षद गोपाल सैनी, प्रतिनिधि कृष्ण सैनी, प्रतिनिधि सुरेंद्र पहलवान मौजूद थे।


साढ़े पांच बजे से रात साढ़े नौ बजे तक चली चेयरमैनी फाइनल करने के लिए मैराथन बैठक
भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने एक-एक पार्षद से पूछी चेयरमैन के नाम को लेकर राय
एक पार्षद के साथ 15 से 20 मिनट तक की बातचीत
5 उम्मीदवार आए विचार-विमर्श से सामने, कईयों ने संगठन पर छोड़ी बात
फोटो संख्या-43
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें