फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन पर हमला करने के आरोपियों की 9 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, एसपी से मिले समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीवन मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन एवं शराब ठेकेदार पृथ्वी सैनी निवासी सीवन पर 24 जनवरी को हुए जानलेवा हमले एवं लूट की वारदात में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर समाज के लोग लघु सचिवालय में एकत्रित हुए। इसके बाद सैकड़ों लोग एसपी आस्था मोदी से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर हमला करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता एवं कैथल मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन बहादुर सैनी ने कहा कि सीवन पुलिस राजनीतिक दबाव के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है, जबकि इस प्रकार की घटनाएं समाज में अराजकता फैलाने वाली हैं। 24 जनवरी की रात को पृथ्वी सैनी पर लाडी सरपंच प्रतिनिधि गांव पोलड़ सहित अमृत व मनजोत एवं 5-6 अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मौके पर मांगे राम रेहड़ियां, सुरेश सैनी पोला, ज्ञानचंद खानपुर, धर्मबीर सैनी, वीरभान सैनी, लील सैनी, विनोद सैनी, लक्ष्मण सजूमा, कृष्ण सैनी पार्षद, प्रवेश सैनी पूंडरी, रोशन सैनी, रामचंद्र सैनी, टेकचंद सैनी, सोणू राम, सोमदत्त शर्मा, पाला राम, रामकुमार, सुभाष, अनिल कुमार, राजकुमार, ओमप्रकाश, अधिवक्ता संजीव सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

एसपी आस्था मोदी ने कहा है कि समाज के कुछ लोग आज उनसे मिले थे। उन्होंने मामले की जांच गुहला डीएसपी को सौंपी है।


पूर्व चेयरमैन पर हमला करने के आरोपियों की 9 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, एसपी से मिले समाज के लोग
एसपी ने मामले की जांच डीएसपी गुहला को सौंपी और कहा जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
फोटो नंबर- 46
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें