कैथल में पहुंचे हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत
आज लेंगे कई कार्यक्रमों में भाग, सुबह साढ़े आठ बजे पत्रकारों से बातचीत भी करेंगे
कैथल। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत रविवार सांय कैथल पहुंचे। यहां वे नेहरु गार्डन कालोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। वे सोमवार को शहर में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जिला लोक संपर्क अधिकारी रणधीर शर्मा ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे जीरो बजट खेती को लेकर महामहीम मीडिया से भी बातचीत करेंगे।