फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में दौरा करने पहुंची डीसी से कर्मचारियों ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने वीरवार सुबह जवाहर पार्क व चिल्ड्रन पार्क का दौरा किया। इस दौरान पार्क में कार्यरत कर्मचारियों ने वेतन न मिलने की शिकायत दी। कर्मचारियों ने कहा कि मैडम, पिछले पांच महीनों से काम कर रहे तो उसमें से एक माह का वेतन भी नहीं मिला है। इस पर डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया।
सबसे पहले डीसी सुनीता वर्मा ने जवाहर पार्क पहुंची। वहां उन्हें काई खामी नहीं मिली। डीसी ने जवाहर पार्क से लेकर चिल्ड्रन पार्क के रास्ते में खींची गई दीवार पर पेंटिंग को जल्द करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी को टूटी मिली टाइलें, बदलवाने के आदेश : जवाहर पार्क के बाद डीसी चिल्ड्रन पार्क में गई। उन्हें यहां कुछ जगहों पर टाइलें टूटी हुई मिली। महिला शौचालय की दीवार की कुछ टाइलें भी टूटी हुई पाई गई, जिन्हें ठीक करने को कहा गया। उन्होंने यहां डॉ. हरगोबिंद खुराना तारामंडल का निरीक्षण किया और करीब पांच मिनट बैठकर ब्रह्मांड के रहस्य को जाना। डीसी ने कहा कि आज यहां आकर ऐसी फीलिंग आ रही है जैसे मैं पिकनिक पर आई हूं।
विज्ञापन

तारामंडल में नहीं है इमरजेंसी से निपटने के काई प्रबंध :
इसके बाद डीसी ने तारामंडल में रखे वैज्ञानिक उपकरणों के बारे में भी जानकारी ली। यहां पर डीसी को इमरजेंसी के दौरान प्रयोग होने वाले उपकरण नहीं मिले। यहां आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए एक भी फायर सेफ्टी उपकरण नहीं लगा हुआ था। डीसी ने नप अधिकारियों को जल्द ही उपकरण लगाने के आदेश दिए। पार्क त्रिवेणी लगाने के दिए आदेश : डीसी को पार्क में कुछ खाली जगह मिली जहां उन्होंने नप अधिकारियों को त्रिवेणी लगाने के आदेश दिए। इस मौके पर नप सचिव कुलदीप मलिक, एमई रमेश वर्मा, जेई प्रदीप, एसआई प्रवीन, एसआई ब्रह्मजीत, जेई मंदीप, जेई संजीव मौजूद रहे।


पार्क में दौरा करने पहुंची डीसी से कर्मचारियों ने लगाई गुहार, बोले-
मैडम वेतन ही नहीं मिलता कैसे करें काम
डीसी को तारामंडल में नहीं मिले इमरजेंसी से निपटने के लिए कोई उपकरण
पनोरमा में तीन मिनट तक बैठ जाना ब्रह्मांड का रहस्य
फोटो नंबर-7, 8 व 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें