अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के 21 कॉलेजियम के चुनाव को लेकर सर्वसम्मति के प्रयास तेज हो गए हैं। रविवार को वाईल्ड लाईफ एवं फोरेस्ट कारपोरेशन के चेयरमैन अरुण सर्राफ, कॉलेज प्रबंधक समिति के पूर्व चेयरमैन सतीश बंसल सहित संस्था से जुड़े अहम लोगों की एक अनौपचारिक बैठक हुई। जिसमें इस मसले पर चर्चा की गई।
विदित रहे कि पहले कॉलेज के 21 कॉलेजियम के चुनाव को लेकर 24 दिसंबर को चुनाव निर्धारित किया गया था। लेकिन एक सदस्य द्वारा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर किए जाने के बाद चुनाव शैड्यूल स्थगित करना पड़ा था। अब यह 14 जनवरी को निर्धारित किया गया है। जिसके लिए 7 व 8 जनवरी तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। इस चुनाव की तिथि के ऐलान के साथ ही चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 3714 वोटों के 21 कॉलेजियम में से 21 सदस्य चुनकर आने हैं। इन 21 में फिर चेयरमैन सहित अन्य पदों का चयन होगा।
रविवार को एक जगह हरियाणा वाईल्ड लाईफ एंड फोरेस्ट कारपोरेशन के चेयरमैन अरुण सर्राफ, आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति के पूर्व चेयरमैन सतीश बंसल, साकेत मंगल व संस्था से जुड़े अन्य गणमान्य लोगों की बैठक हुई। जिसमें इस बात पर चर्चा की गई कि यह संस्था का चुनाव है। जिसमें भाजपा या कांग्रेस का बैनर प्रयोग करने की बजाए संस्थाहित को देखकर सामाजिक तौर पर आम सहमति से चुनाव हो।
संस्था के हित में अरुण सर्राफ जी ने सराहनीय पहल की है। प्रयास किया जा रहा है कि सभी 21 कॉलेजियम में एक भी कॉलेजियम के लिए मतदान की आवश्यकता ना पड़े। काफी सकारात्मक दिशा में बात चल रही है। जिसके परिणाम भी सकारात्मक रहने की उम्मीद है।
सतीश बंसल, पूर्व चेयरमैन आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति
समाज द्वारा संचालित आरकेएसडी कॉलेज का संचालन आगे भी समाज के ही लोग करें, इसके लिए आपसी सहमति से चुनाव को लेकर बातचीत चल रही है। सब कुछ सही रहा तो चुनाव सर्वसम्मति से करवाए जाएंगे। सतीश बंसल सहित अन्य संस्था का हित चाहने वाले लोग सकारात्मक सोच के साथ आगे आए हैं।अरुण सर्राफ, चेयरमैन वाईल्ड लाईफ एंड फोरेस्ट कारपोरेशन, हरियाणा।
आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति का चुनाव
सर्वसम्मति बन सकती है चुनाव को लेकर
अरुण सर्राफ, सतीश बंसल सहित कॉलेज से जुड़े अग्रणी लोगों की बैठक में हुई चर्चा
संस्थाहित को लेकर प्रयास तेज, सभी 21 कॉलेजियम में सहमति बनाने पर चर्चा
फोटो संख्या-27, 28 व 29