फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से बढ़ी ठंड, लोग घरों में दुबके, ले रहे अलाव का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से बढ़ी ठंड, लोग घरों में दुबके, ले रहे अलाव का सहारा
विज्ञापन


फोटो नंबर-33
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। जिस कारण मैदानी इलाकों में लगातार ठंड बढ़ रही है। मौसम में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में घटोतरी होने के कारण ठंड बढ़ी है।
विज्ञापन

ठंड बढने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के बचने के लिए लोग तरह तरह के नुक्तों को अपना रहे हैं। कोई अलाव का सहारा ले रहा है तो कोई अधिक गर्म कपड़ों को पहनकर अपना बचाव कर रहा है। मौसम विशेषज्ञ बलवान सिंह ने बताया कि शनिवार को पहले की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की घटोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 9 से 6 डिग्री सेल्सियस पर लुढक़ा है। जबकि अधिकतम तापमान में 18 से 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.3 व न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेलिस्यस रहा। उसने बताया कि अभी अगले तीन दिनों तक ठंड और अधिक बढने के आसार है। इसके साथ ही सुबह व शाम के समय कोहरा भी अधिक रहेगा। जबकि सूर्य देव के दर्शन कम ही होंगे।
विज्ञापन



न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की घटोतरी, 9 डिग्री सेल्सियस से पहुंचा 6 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें