फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से कोहरा छंटा, ठंड बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी से छटी धुंध, बढ़ी ठंड
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
कैथल, राजौंद। वीरवार सुबह शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद दिन भर बादल छाए रहे। जिससे धुंध से तो निजात मिली है, लेकिन ठंड बढ़ गई। सुबह करीब आठ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद दिन भर ठंड का माहौल रहा।
विज्ञापन

राजौंद में बूंदाबांदी के चलते जहां मौसम में ठंडक ने दस्तक दी है वहीं पिछले सप्ताह से फैले धुंध से भी आम जन को राहत मिली है। हालांकि बूंदाबांदी से किसान वर्ग मायूस नजर आ रहा। बूंदाबांदी से गेहूं की बिजाई का काम भी प्रभावित होता नजर आ रहा है। क्योंकि जिन किसानों ने गेहूं की बिजाई के लिए अपने खेत तैयार किए हुए थे और जल्द ही गेहूं की बिजाई करना चाहते थे उन्हें भी गेहूं बिजाई का कार्य बीच में रोकना पड़ेगा। कुछ किसान जिनका धान की फसल का कार्य अभी भी पूरा नहीं हुआ है, उन्हें भी धान की फसल को सहेजने में व गेहूं बिजाई में कुछ वक्त और इंतजार करना पड़ेगा। बूंदाबांदी से एक दो दिन पूर्व की हुई गेहूं की बिजाई भी प्रभावित होगी। जिससे उन किसानों को गेहूं की बिजाई फिर से करनी पड़ेगी। सुबह से ही बूंदाबांदी के साथ-साथ आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं। उधर इस बूंदाबांदी से ठंड का प्रभाव भी बढ़ गया है, जो लोग अभी तक सर्दी के मौसम को हलके में ले रहे थे वह भी आज कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें