कैथल की पहली महिला एसपी आस्था मोदी ने संभाला कार्यभार
कैथल। नवनियुक्त एसपी आस्था मोदी ने कैथल में कार्यभार संभाल लिया। एसपी ने थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए है कि वह लोगों से मधुर संवाद बनाकर अपराध को नियंत्रण करे। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना एकमात्र उदेश्य है।
उन्होंने आदेश दिए कि अपराधों की जांच का शीघ्र निपटारा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ एक अभियान तहत थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में नशेडिय़ों, शरारती एवं असामाजिक तत्वों की पहचान करके उनके साथ सख्ती से पेश आएं।एसपी ने कहा कि आधुनिक तकनीकी एवं कंप्यूटर के युग में पुलिस विभाग को भी अपडेट होना अति आवश्यक है। जैसे हरसमय एवं सीसीटीएनएस के माध्यम से थाना का प्रत्येक रिकॉर्ड अपडेट रखे। सभी थाना प्रबंधकों को महिला खिलाफ अपराधों पर विना देरी के तुरंत कार्रवाही करने के आदेश गए है।पुलिस अधीक्षक ने पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाने तथा पुलिस विभाग की छवि को और अधिक बेहतर बनाने तथा समाज के लोगों के साथ मिलकर मैत्रीपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर अपराधों पर नियंत्रण रखकर संपर्क स्थापित करें।
सभी थाना प्रबंधकों व प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश
फोटो नंबर- 5