फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासमती धान में 100 रुपये की गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
बासमती धान में 100 रुपये की गिरावट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी बासमती धान के भाव में 100 रुपये की गिरावट आने से किसानों में मायूसी है। भाव बढने की आस में बैठे किसानों की उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया, जब बोली शुरू होते ही खरीददारों में बासमती को लेकर कोई उत्साह नजर नहीं आया। अच्छी क्वालिटी की धान की एक-दो ढेरियों की ही बोली हो पाई। दो दिन पहले बोली पर 4021 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक चुका बासमती शनिवार को 3921 रुपये प्रति क्विंटल तक ही बिका। सबसे अधिक मायूसी तो उन किसानों को हुई, जिनकी क्वालिटी हलकी थी और आज उसका खरीददार ही नजर नहीं आया। ऐसी धान में कम से कम 200 रुपये प्रति क्विंटल तक का मंदा था। खरीददारों ने बताया कि एक्सपोर्ट भाव गिरने की उम्मीद में है और शनिवार को बाहीर की मंडियों में भी भाव में मंदा रहा। मंडी में इस समय लगभग 5 हजार क्विंटल की आवक है। किसाउन भाव बढने की उम्मीद में कई दिनों से धान की ढेरियां लगाए मंडी में ढेरा डाले हुए पड़े है। अधिकतर िकिसानों ने शनिवार को धान नहीं बेचा है। मंडी में इस समय 1121 की आवक भी बहुत कम है। अन्य दिनों की अपेक्षा 1121 के भाव में 150 रुपये प्रति क्विंटल तक का मंदा रहा। बोली पर 1121 धान 3150 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। किसान राममेहर, राजा राम, नेकीराम, लखविंद्र, ऋषिपाल, मुनीष व रतिराम ने बताया कि उन्हें लगता था कि एक दो दिन में बासमती धान 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक हो जाएगा। इस बार ही किसानों की फसल में लागत पूरी हो पाएगी। कई वर्षों से किसान मंदे की मार झेल रहा था।मार्केट कमेटी के सचिव चरणदास ने बताया कि कमेटी की तरफ से किसानों को फसल के अच्छे दाम मिले इसके लिए प्रतिदिन बोली करवाई जाती है। खरीददारों को सख्त हिदायत दी हुई है कि बगैर बोली माल खरीद करने वाले के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। किसानों के लिए चौकीदार, पीने के पानी व लाइट की व्यवस्था की गई है।


पूंडरी मंडी में लगभग 5 हजार क्विंटल की है आवक
फोटो नंबर- 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें