मंडी में सफाई व्यवस्था को लेकर भारी रोष, की नारेबाजी
ढांड। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा के नेतृत्व में विस्तार नई अनाज मंडी ढांड में मार्केट कमेटी सचिव व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। भाकियू ने कमेटी सचिव को चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि 3 दिन में मंडी में सफाई नहीं हुई तो कमेटी कार्यालय को ताला लगा दिया जाएगा। पबनावा ने बताया कि पीआर धान का सीजन लगभग समाप्त हो चुका है। लेकिन मंडियों में अब भी जगह-जगह कबाड़ के ढेर लगे है। बासमति धान मंडियों में पहुंचना शुरू हो चुका है। लेकिन कमेटी सचिव द्वारा अभी तक मंडियों की सफाई नही करवाई गई है। जिससे किसानों को मजबूरी में अपनी बासमति धान कबाड़ के ढेरो के बीच डालनी पड़ रही है। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह चंदलाना, चमेल सिंह, राजेंद्र पबनावा, पाला राम शर्मा, जयकिशन शर्मा, जीता राम, कृष्ण कौल, पिरथी कौल, नन्हा राम, मेवा राम,महेंद्र कौल, हरपाल संगरौली, राजेश पूंडरी, बलवान पूंडरी, रामकुमार फतेहपुर, प्रताप सिंह हाबड़ी, कुलविंद्र सिंह हाबड़ी भी मौजूद रहे।
भाकियू प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा ने बताया कि विस्तार नई अनाज मंडी का मेन गेट पिछले काफी दिनों से टूटा हुआ है। जिससे मंडी में आवारा पशु घुस जाते है। धान की रखवाली के लिए किसानों को दिनरात धान की ढेरी के पास बैठकर रखवाली करनी पड़ती है।
भाकियू प्रदेश महासचिव पबनावा ने मार्किट कमेटी सचिव पर आरोप लगाया है कि किसानों के प्रति सचिव का रवैया ठीक नही है। जब भी किसान कमेटी कार्यालय में समस्याओं को लेकर जाते है तो सचिव उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है।
मार्केट कमेटी सचिव हकीकत कादियान ने कहा कि कुछ समय पूर्व ही टूटा हुआ गेट ठीक करवा दिया गया था। गेट तो बार-बार टूटता रहेगा हर बार-बार ठीक कहां से करवाएंगे। मंडी में सफाई का काम शीघ्र ही करवा दिया जाएगा।
3 दिन का दिया अल्टीमेटम वरना कार्यालय को लगाएंगे ताला
फोटो नंबर- 15