फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल आर्ट व युद्ध कला का प्रदर्शन कर दी पूर्वोतर लोक कला की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्शल आर्ट व युद्ध कला का प्रदर्शन कर दी पूर्वोत्तर लोक कला की प्रस्तुति
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में मंगलवार की शाम वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में पूर्वोत्तर लोक कला संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के कलाकारों ने मार्शल आर्ट तलवार युद्ध और लोककला की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर मुख्यातिथि सुशील गर्ग ने भारत मां और भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जबकि अध्यक्षता समाज सेवी सुमेरचंद चौधरी ने की। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर सुशील गर्ग रहे।
विज्ञापन

वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री योगेश बापटा ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम शिक्षा, चिकित्सा कृषि विकास श्रद्धा जागरण और खेलकूद जैसे 22 हजार प्रकल्पों द्वारा 2 करोड़ वनवासी बंधुओं को लाभांवित कर रहा है। इस मौके पर जयदीप चौधरी, राजकुमार मित्तल, ध्रुव मित्तल, वरुण मित्तल, जोगध्यान गोयल, यशपाल प्रजापति, अशोक जिंदल, श्याम हजवाना, दिनेश रहेजा, अभिषेक गोयल, सुरेंद्र सैनी, राधेश्याम, संजय चौधरी, राजीव अरोड़ा मौजूद रहे। समाजसेवी दिनेश रहेजा ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और चाइनीज सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वदेशी अपनाने की शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन



आरकेएसडी कॉलेज में पूर्वोत्तर लोक कला संगम कार्यक्रम आयोजित
फोटो नंबर-6 से 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें