फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल आश्रम से लड़की के लापता होने व बाल उपवन से लडक़े के फरार होने पर लिया बाल सरंक्षण आयोग ने संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल आश्रम से लड़की के लापता होने व बाल उपवन से लडक़े के फरार होने पर लिया बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अंबाला रोड स्थित बाल सेवा आश्रम से एक 16 साल लड़की व सनातन धर्म मंदिर स्थित बाल उपवन आश्रम से एक किशोर के लापता होने पर बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया। आयोग सदस्या ने दोनों आश्रमों का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बाल सेवा आश्रम में काफी अनियमितताएं पाई गईं। आश्रम संचालक मौके पर नहीं मिला। आश्रम संचालक से संबंधित खामियों पर जवाब मांगा गया है।
गत 18 सितंबर को अंबाला रोड पर स्थित बाल सेवा आश्रम से एक 16 साल की लड़की लापता हो गई थी। इस मामले में पुलिस में सूचना दी गई थी। लेकिन अभी तक उस लड़की का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शुक्रवार को बाल संरक्षण आयोग की टीम इस संबंध में आश्रम में पहुंची और पूरी जानकारी हासिल की। निरीक्षण में पाया गया कि शहर से आउटर क्षेत्र में स्थित इस आश्रम की पीछे की दीवार काफी छोटी है। जो लड़कियों को रखने के लिए सुरक्षित नहीं है। आयोग ने कार्यवाहक अधिकारी को बुलाकर रिपोर्ट खंगाली। इसमें अधिकारी ने लड़की को जल्द ढूंढने के लिए कहा। बार-बार बुलाए जाने के बावजूद आश्रम संचालक वहां से गायब रहा। आयोग ने पूरे प्रकरण पर संचालक को रिपोर्ट भेजने को कहा है। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इसके बाद टीम सनातन धर्म मंदिर स्थित बाल उपवन आश्रम पहुंची। जहां से बालक राजू 14 मई को कहीं चला गया था। जिसकी दरखास्त प्रति आश्रम संचालक नहीं दे पाया। बच्चे के लापता होने की पुलिस में एफआईआर नहीं हुई। आश्रम की ओर से पुलिस को सूचित जरूर कर दिया गया था। लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। संबधित अधिकारी बच्चे के बारे में पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं दे पाए। दूसरी ओर बाल उपवन में बच्चों को दी जा रही सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं। यह बच्चों के रहने के लिए उपयुक्त है। बाल उपवन मे नर्सरी का भी दौरा किया गया। यहां पर दो बच्चे रखे गए हैं, जिनकी देखभाल संतोषजनक तरीके से की जा रही थी। इस आश्रम में बच्चों को काफी सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

बाल सेवा आश्रम से लापता लड़की व बाल उपवन से लापता लड़के का आज तक सुराग नहीं मिल पाया है। आयोग ने दोनों ही आश्रमों का दौरा कर आवश्यक जानकारी हासिल की है। साथ ही दोनों से संबंधित विषयों पर जवाब मांगा गया है। बाल सेवा आश्रम संचालक मौके से गायब मिला। जवाब आने के बाद अगली कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। बाल सेवा आश्रम भवन लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है।
रमनदीप कौर, सदस्या, बाल संरक्षण आयोग, हरियाणा।


दोनों आश्रमों का दौरा कर जानकारी हासिल की
बाल आश्रम की दीवार छोटी पाए जाने सहित कई अनियमितताएं पाई गईं
बाल आश्रम संचालक फरार, बाल उपवन में काफी अच्छी सुविधाएं
लेकिन पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल
संबंधित अधिकारियों को बच्चे को ढूंढने के निर्देश जारी किए
फोटो संख्या-30, 31 व 32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें