फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में परिवार से नाराज होकर कैथल पहुंचा बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में परिवार से नाराज होकर कैथल पहुंचा बच्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार शाम के समय कैथल रेलवे स्टेशन पर बारह वर्षीय एक लावारिस बच्चा मिला। जो दिल्ली का रहना वाला है। इस बच्चे से रेलवे पुलिस ने पूछताछ करके बार संरक्षण समिति को सौंप दिया है। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने बताया कि बारह वर्षीय बच्चे का नाम समीर है। जो दिल्ली के शहादरा का रहने वाला है। बच्चे ने समिति को बताया कि उसके पिता उसके साथ मारपीट करते थे। जिस कारण वह भागकर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से कैथल पहुंचा। बच्चे ने यह जानकारी रेलवे पुलिस को दी। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने बच्चें को बारल संरक्षण समिति को सौंपा। सैनी ने बताया कि बच्चें को बाल उपवन आश्रम में रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बच्चे के माता पिता का पता जानकर बच्चे को बाल कल्याण समिति शहादरा को सौंप दिया जाएगा। इस मौके पर रेलवे पुलिस की हैड कांस्टेबल नीरु, विकास गर्ग, डा राजकुमार महाश्य सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें