नशे से शारीरिक व मानसिक स्थिति होती है खराब
सीवन। गांव कांगथली के राजकीय स्कूल में नशा मुक्ति पर आयोजित दो दिवसीय सेमीनार वीरवार को संपन्न हुआ। इस सेमीनार में करीब 100 बच्चों ने भाग लिया व बाहर से आए डाक्टर व अन्य विशेषज्ञों द्वारा बताए गए विचारों को ध्यान से सुना। विशेषज्ञों ने बताया कि यदि आपके आस-पड़ोस या किसी जानकारी में किसी को नशे की अगर लत लग गई है तो बताए गए विचारों से नशा छुड़वाया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित बच्चों को अपने-अपने गांव में नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ने की बात कही। इस अवसर पर मेजर अनिल ने कहा कि मजाक-मजाक या शौक में नशे की आदत ही न डाले। फिर इसके बाद यह धीरे-धीरे प्रतिदिन की हमारी आदत में शामिल हो जाता है। इस अवसर प्राचार्य हरबंस लाल, प्राचार्य अशोक कुमार, प्राध्यापक लक्ष्मण कामरा, जिला कबड्डी खेल प्रशिक्षक जसवंत सिंह, अमित, खुशी राम, हीरा सिंह व गगनदीप सिंह मौजूद रहे।