ईओ की शिकायत पर जोगिंद्र पर केस
नगर परिषद कार्यालय में फंदा लगाने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद में रस्सी से फंदा लगाने के मामले में शहर पुलिस ने आत्महत्या का प्रयास करने के मामला दर्ज कर लिया है। शहर पुलिस ने नगर परिषद के ईओ की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नगर परिषद के ईओ विक्रम सिंह ने बताया कि 7 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे पटेल नगर निवासी जोगिंद्र सिंह ने सीढ़ियों पर रस्सी से फंदा लगा लिया। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शहर थाना एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने ईओ की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
शहर थाना के सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि जोगिंद्र ने की हालत में काफी सुधार है। लेकिन अभी वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। वहीं, नगर परिषद के अधिकारियों की सांसें फूली हुई हैं। नगर परिषद के अधिकारी किसी भी मामले में न होने की बात कह रहे हैं।