फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोर स्टेडियम में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडोर स्टेडियम में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह का आयोजन अंबाला रोड स्थित आरकेएसडी कॉलेज के इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग के मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क मुख्य अतिथि होंगे। सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास एवं प्राणायामों का प्रोटोकोल के अनुसार अभ्यास करेंगे। इस समारोह के उपरांत स्टेडियम परिसर में योगा इन होलीस्टिक हेल्थ केयर विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
डीसी संजय जून ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह का स्थल वर्षा के मद्देनजर बदला गया है। अब यह समारोह आरकेएसडी कॉलेज के इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 जून को प्रात: 7 बजे आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे इस समारोह में जिला पतंजलि योग समिति का विशेष सहयोग रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए विभिन्न स्थलों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। गुहला-चीका व कलायत उपमंडल में भी कार्यक्रम होंगे। गुहला उपमंडल में उपमंडल स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में स्थानीय विधायक कुलवंत राम बाजीगर मुख्या अतिथि होंगे तथा कलायत उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह साढ़ौरा के विधायक बलवंत सिंह मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के बीच हुआ मैराथन का आयोजन
कैथल। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा जिला पतंजलि योग समिति के सहयोग से योग मैराथन का आयोजन किया गया। जिसे एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह तथा सीटीएम विजेंद्र हुड्डा ने महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम परिसर से रवाना किया। इस योग मैराथन में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, खेल विभाग के खिलाडिय़ों, जिला पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। योग मैराथन स्टेडियम परिसर से शुरु हो कर लघु सचिवालय, ढांड रोड, सर छोटू राम चौक तथा पिहोवा चौक होते हुए वापिस स्टेडियम परिसर में संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें