फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ के यात्रियों के लिए भंडारे की सम्रागी का जत्था रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ के यात्रियों का जत्था रवाना
विज्ञापन

कैथल। बाबा बर्फानी सेवा मंडल की ओर से सोमवार को अमरनाथ के यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। जिसे सेवा मंडल के जिला प्रधान सुमन लाल सिंगला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बिट्टू ने बताया कि बाबा अमरनाथ पर लगाए जाने वाला यह भंडारा 23 वां भंडारा है जो चंदनबाड़ी में लगाया जाएगा। बर्फानी सेवा मंडल द्वारा दो ट्रकों में भंडारे की समाग्री को रवाना किया गया है। श्रद्धालुओं के भंडारे में सेवा के लिए सैकड़ों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ जाते हैं और सेवा करते है। इस दौरान सुरेंद्र बिट्टू, रवि प्रकाश गुप्ता, सत नारायण गोयल, राजीव सिंगला, राज सैनी, रितेश शर्मा, महावीर शर्मा, विजय कुमार, अशोक, पवन, राजू वर्मा, सुंदर लाल वर्मा सहित बर्फानी सेवा मंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें