फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार रुपये का इनामी आरोपी देसी कट्टे सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-1 पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को 12 बोर के देसी कट्टे और एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि पुलिस ने इनामी बदमाश मटौर निवासी राहुल को पाडला-गुहणा मोड़ पर काबू कर लिया।
विज्ञापन

जांच के दौरान आरोपी से देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि आरोपी राहुल मटौर गांव में शराब के ठेके पर फायरिंग करके कातिलाना हमला करने के दो अलग-अलग मामलों में वांछित था। गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसी प्रकार के एक अन्य मामले में पुलिस ने एक आरोपी को 315 बोर के देसी कट्टे सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि पुलिस ने सेक्टर 18 के टी प्वाइंट पर आरोपी गांव पाई निवासी सुनील उर्फ कालू को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी से 315 बोर का देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी पर पहले भी आर्मज व कातिलाना हमला करने के मामले दर्ज हैं। आरोपी रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें