फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में लगवाई 15 सोलर स्ट्रीट लाइटें

Fri, 22 Mar 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा की ओर से नगर में 15 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जहां पर लोगों की आवाजाही अधिक है। वहां पर यह स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं इनमें मेन बाजार, सोसायटी चौंक, डीएवी कालोनी, कन्या स्कूल, दशहरा मैदान के पास व अन्य स्थानों पर यह लाइटें लगवाई गई हैं।

भारतीय स्टेट बैंक शाखा सीवन के शाखा प्रबंधक आशीष अरोड़ा ने बताया कि नगर में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों की आवश्यकता थी और वहां पर अंधेरा अधिक था। लोगों की सहूलियत को देखते हुए नगर में 15 स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं। इन लाइटों पर कुल लागत डेड लाख रुपये की आई है। उन्होंने बताया कि बैंक की ओर से ओर भी बहुत से सामाजिक कार्य किए हैं।
विज्ञापन


नगर के माडल संस्कृति स्कूल में साइंस लैब का निर्माण करवाया गया है जिसमें सारा सामान अंबाला से मंगवाया गया है। इस लैब के निर्माण पर तीन लाख रुपये का खर्च आया है। इसी स्कूल में एक स्मार्ट क्लासरूम भी बनवाया गया है जिसमें 60 इंच की एलईडी, पैन ड्राइव, डिश टीवी व अन्य सामान लगाया है। इसके साथ ही गांव खेड़ी गुलाम अली के स्कूल में भी तीन लाख रुपये की लागत से कंप्यूटर लैब का निर्माण करवाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि सीवन के पीएम श्री कन्या स्कूल में एक पिंक रूम बनाया गया है जिसमें एक बैड, टेलीविजन, कुर्सी व अन्य सामान लगाया गया है। यह रूम विशेष तौर पर कन्याओं के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही कन्या स्कूल में एक आरओ भी लगवाया गया है, ताकि छात्राओं को पीने का साफ पानी मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें