फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सात मामलों में 148 बोतल शराब व 170 लीटर लाहन बरामद

Tue, 16 Dec 2025 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल।
विज्ञापन

पुलिस ने अलग-अलग सात मामलों में 148 बोतल शराब व 170 लीटर लाहण बरामद किया है। ये जानकारी पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने दी। उन्होंने बताया कि पहले मामले में सुभाष नगर देवीगढ़ रोड कैथल निवासी विक्रमजीत को उसके मकान पर दबिश देकर 33 बोतल देशी शराब सहित काबू किया गया। दूसरे मामले में कौल निवासी राजीव को 12 बोतल देशी शराब सहित काबू किया गया। तीसरे मामले में समाना पंजाब निवासी सुरजीत सिंह को सात बोतल हथकढी शराब सहित पकड़ा गया।
विज्ञापन

चौथे मामले में थाना कलायत पुलिस ने कलायत निवासी सोमपाल को 12 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू किया है। पांचवें मामले में रमाना रमानी निवासी सोनू को 24 बोतल हथकढी शराब सहित काबू किया गया। छठे मामले में गांव तारागढ के एक खेत कोठा से 170 लीटर लाहण बरामद किया गया। सातवें मामले में थेह बुटाना निवासी हंसराज को 12 बोतल देशी शराब सहित काबू किया गया। सभी के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें