बीते माह में चोरीशुदा संपत्ति के साथ 145 आरोपी गिरफ्तार
76 लाख 72 हजार 300 रुपये मूल्य की संपत्ति पुलिस ने किया बरामद
कैथल। अप्रैल माह के 105 मामलों में पुलिस ने 145 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के कब्जे से 76 लाख 72 हजार 300 रुपये मूल्य की चोरीशुदा संपत्ति बरामद हुई है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि अप्रैल माह में संपत्ति विरुद्ध अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 44 मामलों में 80 आरोपी काबू करके उनके कब्जे से चोरीशुदा संपत्ति बरामद की है। मादक पदार्थों की तस्करी करने के छह मामले दर्ज करके सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 689 ग्राम अफीम,1.07 किलो गांजा, 4.01 ग्राम हेरोइन व 100 नशीली गोलियां बरामद की गई। शराब तस्करी कि 46 मामलों में 46 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जुआ अधिनियम के तहत नौ मामलों में 12 आरोपियों को काबू करके 28730 रुपये जुआ/सट्टा राशि बरामद की। इसके अतिरिक्त 14 बेल जंपर व 16 पीओ भी काबू किए हैं।