फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं आने में अभी लगेगा समय, मंडियों में तैयारियां अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं आने में अभी लगेगा समय, मंडियों में तैयारियां अधूरी
विज्ञापन

मंडी में धान के अंबार
कैथल। एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं की खरीद गेहूं ना आने के कारण शुरू नहीं हो पाई। अभी गेहूं की फसल नहीं पकी है। जिस कारण इसके आने में अभी कम से कम 10 से 15 दिन का समय ओर लग सकता है। वहीं तमाम दावों के बावजूद अभी तक भी मंडियों में तैयारियां पूरी नहीं हुई हैं। अनाज मंडी में अभी भी धान की आवक हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार एक अप्रैल से सरकार द्वारा किसानों की गेहूं की फसल 1850 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीद शुरू की जानी थी, परन्तु मंडी में कोई ढेरी नहीं पहुंची। मार्केट कमेटी सचिव दलेल सिंह ने बताया कि मंडियों में जेसे ही किसान अपनी गेहूं की फसल लेकर आयेंगे, उसी समय सरकारी खरीद एजेंसियों के द्वारा किसानों की फसल खरीद कर ली जायेगी। कमेटी के द्वारा सभी मंडियों में व्यापक तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस समय सरसों की फसल मंडी के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें