फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के 5 ब्लॉक सक्षम घोषित, डीसी ने खंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसी व अध्यापकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के 5 ब्लॉक सक्षम घोषित, डीसी ने खंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसी व अध्यापकों को किया सम्मानित
विज्ञापन

कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से 12 फरवरी को आयोजित सक्षम परीक्षा के परिणामों के बाद जिले के 5 ब्लॉक सक्षम घोषित हो चुके हैं। जिसको लेकर बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सक्षम सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य अध्यापकों को डीसी प्रियंका सोनी ने सम्मानित किया। इस मौके पर डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने सक्षम योजना लागू करके बच्चों को उनकी कक्षा के अनुरूप ज्ञान देने की पहल की थी, जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश भर के 94 ब्लॉक सक्षम हो चुके हैं। जिला के 5 ब्लॉक भी सातवें चरण में सक्षम हो चुके हैं। डीसी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा प्रणाली में सुधार किया गया है। जिसके परिणाम स्वरूप जिला के 5 खंड गुहला, कैथल, कलायत, पूंडरी तथा राजौंद सक्षम हुए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा ने कहा कि सक्षम अभियान के तहत तीसरी, पांचवी तथा सातवीं कक्षा के बच्चों के हिंदी व गणित विषय के ज्ञान में बढ़ोत्तरी करने के लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसपी वसीम अकरम, एसडीएम ईशा कंबोज, जगदीप सिंह, सीटीएम विजेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी चंद्राणी रॉय के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी व अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह हुए सम्मानित: सक्षम सम्मान कार्यक्रम में डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने खंड शिक्षा अधिकारी रति राम शर्मा, प्रेम सिंह पुनिया, राजकुमार, गिरिश कौशिक, परणिता मधोक, प्रिंसिपल सुरेश गुलशन, प्रवीण थरेजा, एपीसी सुरेश कुमार, विकास नागपाल, मिकेंद्र सिंह, सतपाल मलिक, राजपाल, महेश चंद, शीशपाल, दलबीर सिंह, प्रदीप कुमार, पवन कुमार, सुनीता देवी, जितेंद्र पाल, अनिल कुमार गिरधर, चंद्र किशोर, सरोज मैहला, विदयाधन, डॉ. सुल्तान सिंह, सुशील कुमार, सुमित्रा देवी, चंद्रभान सिंह, सविता, उपिंद्र शुक्ला, कुसूम रानी, महिपाल, रमन कुकरेजा, दिनेश कुमार, करनैल सिंह, हरीश कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, जयप्रकाश, रणदीप सिंह, अशोक कुमार, संजीव कुमार, सुमन, स्वेता को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें