फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद राजेश पूनिया के परिवार की मदद के लिए एसडी स्कूल के छात्रों ने बढ़ाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद राजेश पूनिया के परिवार की मदद के लिए एसडी स्कूल के छात्रों ने बढ़ाया हाथ
विज्ञापन

फोटो संख्या-39
गुहला-चीका। पिछले वर्ष अगस्त महीने में कारगील में शहीद हुए भागल गांव के युवा राजेश पूनिया की मदद के लिए एसडी स्कूल के छात्रों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। वीरवार को एसडी सभा के प्रधान राजीव शर्मा, प्रधानाचार्य कपिल गुप्ता की अगुवाई शहीद राजेश पूनिया के निवास स्थान पर पहुंचा और उनके माता पिता से मुलाकात की। एसडी सभा के प्रधान राजीव शर्मा ने राजेश पूनिया के पिता का आश्वासन दिलाया कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। शर्मा ने कहा कि एसडी सभा की तरफ से राजेश के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजेश पुनिया के परिवार के बच्चों को एसडी स्कूल की तरफ से निशुल्क शिक्षा के साथ साथ वर्दी व किताबें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रधानाचार्य कपिल गुप्ता ने कहा कि शहीद राजेश के प्रति छोटे छोटे बच्चों में भी बहुत सम्मान है और उनके परिवार की मदद करना चाहते हैं। इसी लिए आज बच्चों ने अपने जेब खर्च से थोड़ी सी राशी शहीद के पिता को मदद स्वरूप सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें