फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर बिग्रेड की गाड़ी में डीजल खत्म होने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की गाड़ी में डीजल खत्म होने पर जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अग्निशमन सेवा एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ की एक बैठक शुक्रवार को फायर ब्रिगेड के कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान राजेंद्र सिणद ने की। मंच संचालन जिला सचिव कृपाल गिल ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्य अग्नि शामक एलएफएम सुरेंद्र सिंह के आदेश पर 10 जनवरी को चालक रणधीर सिंह व फायरमैन राजेश कुमार फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी लेकर बस अड्डा पहुंचे थे। बस अड्डा की वर्कशॉप में जाते ही गाड़ी का डीजल खत्म हो गया। इसकी सूचना चालक रणधीर सिंह ने दमकल केंद्र में दे दी थी। लेकिन करीब तीन घंटे के बाद एलएफएम सुरेंद्र सिंह एक प्लास्टिक की केन में डीजल लेकर बस अड्डा पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार गाड़ियों का डीजल खत्म हो चुका है। फायर ब्रिगेड एक आपातकालीन सेवा है। इसकी शिकायत कर्मचारियों द्वारा निदेशक शहरी स्थानीय निकाय कम अग्नि शमन सेवा पंचकूला व डीसी कैथल, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को लिखित में भेज दी है। उन्होंने अधिकारियों से मांग करते हुए बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का डीजल खत्म होने व घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। यदि विभाग द्वारा उचित करवाई नहीं की गई तो कर्मचारियों द्वारा बहुत बड़े स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान जसबीर सिंह, जिला सचिव जरनैल सिंह, अंगूरी देवी, विक्की टांक, नरेश, जयप्रकाश, राजेश क्योड़क, राजपाल, रणधीर सिंह, सतबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें