फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नहीं सुनते, जल भवन में धरने पर बैठे पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
न फोन उठाते, न समस्या का समाधान करते अधिकार, जल भवन में धरने पर बैठे पार्षद
विज्ञापन

बोले- जब तक पानी की निकासी नहीं हो जाती और सुनवाई ना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक जारी रहेगा धरना, जेई से लेकर एक्सईएन तक नहीं हो रही सुनवाई

फोटो संख्या-3 व 4
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सुनवाई न किए जाने के विरोध में आधा दर्जन से अधिक पार्षद शहर में सीवरेज की समस्या को लेकर जल भवन में धरने पर बैठ गए। दिन भर पार्षदों ने जल भवन के प्रवेश द्वार पर धरना दिया और विभाग को लेकर जमकर रोष प्रकट किया। अधीक्षक अभियंता ने सुनवाई का आश्वासन भी दिया। लेकिन पार्षद नहीं मानें और कहा कि जब तक उनकी सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि विनोद शर्मा, संजय गर्ग, पार्षद विनोद सोनी, वरुण मित्तल, राकेश सरदाना, पार्षद कुलदीप सैनी, पार्षद काला सांघन, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण सिंगला विभाग में प्रवेश द्वार पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। इन पार्षदों ने कहा कि विभाग के अधिकारी उनकी कोई बात नहीं सुनते। सरकार को बदनाम किया जा रहा है कि बजट नहीं हैं। जबकि सरकार की ओर से पैसे की कोई कमी नहीं हैं। अधिकारी काम ही नहीं करना चाहते।
पार्षद प्रतिनिधि विनोद शर्मा ने कहा कि उनके वार्ड नंबर 14 में सीवरेज पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है। देवीगढ़ रोड, सुभाष नगर गली नंबर 3 व 5 बंद पड़ी हैं। देशवाली गली में पीर के पास वाली गली में पानी जमा है। विभाग की साफ करने वाली बड़ी मशीन भी खराब है। जेई से लेकर एक्सईएन तक कोई भी अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते। फोन नहीं उठाए जाते। जब किसी अधिकारी ने सुनवाई नहीं की तो मजबूरन यहां धरना शुरू करना पड़ा।
वार्ड नंबर 2 से पार्षद विनोद सोनी का कहना है कि उनके वार्ड में 3 माह से एक मेनहोल टूटा हुआ है। उसमें यदि कोई बच्चा गिर गया तो उसकी जान नहीं बचेगी। तीन माह से कोई सुनवाई नहीं हो रही। महादेव कालोनी, डा. प्रदीप वाली गली, माता गेट दादा खेड़े के पीछे वाली गली, गली नंबर 2 में सीवरेज बंद है। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
इसी प्रकार से पार्षद संजय गर्ग ने कहा कि वार्ड नंबर 4 में बुद्धकुंड कालोनी, शोरा कोठी, नानकपुरी बस्ती में सीवरेज ओवरफ्लो है। कोई सुनवाई नहीं हो रही।
इसी प्रकार से शहर के अन्य वार्डों की भी स्थिति है। अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। जिस कारण मजबूरन पार्षदों को धरना देना पड़ा है।
पार्षदों के धरने की सूचना के बाद अधीक्षक अभियंता देवी लाल दोपहर को उनकी समस्या सुनने को पहुंचे और कहा कि सभी पार्षद अपने अपने वार्ड की समस्या लिखकर दे दें। उसका समाधान किया जाएगा और धरना समाप्त कर दें। लेकिन पार्षदों ने धरना समाप्त नहीं किया और विभाग के खिलाफ रोष जारी रखा।
पार्षद प्रतिनिधि विनोद शर्मा ने कहा कि उनके वार्ड की गलियों में पानी भरा हुआ है। जब तक पार्षदों की सुनवाई न करने वाले जेई व एक्सईएन को सस्पेंड नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। सभी पार्षद इस मांग के संबंध में एक पत्र विभाग के चीफ इंजीनियर को भेज रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं कार्यकारी अभियंता वीके गुप्ता ने कहा कि जो-जो शिकायत बताई जा रही हैं, उसे देखा गया है। वार्ड 14 में ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली, खुद मेनहोल को तोड़कर, खुद ही रिपेयर किया जा रहा है। वहां पर दोनों साइड से ब्लॉक करके। गली नंबर 6 में नियमित समस्या नहीं है। विनोद सोनी के वार्ड के बारे में उनके पास कोई शिकायत नहीं हैं। उनका यह भी कहना था कि सीवरेज का रुकना व खुलना एक सामान्य प्रक्रिया है। समय-समय पर यह बंद हो जाता है, उसे फिर खोल दिया जाता है। यह सही है कि अभी मशीन खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें