फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन कल हिसार में

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन कल हिसार में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कैंप कार्यालय हिसार पर बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार और बोर्ड अध्यक्ष की तानाशाही पूर्ण लगाइए के विरोध में प्रदर्शन करेगा। अध्यापक संघ के जिला प्रधान बिजेंद्र मोर, सचिव रामपाल शर्मा व राज्य सचिव सतबीर गोयत ने बताया कि बच्चों की फीस के तीन करोड़ रुपये बिना काम के अपने चहेती निजी कंपनियों को लूटवाने, बिना किसी कर्मचारी, रिकॉर्ड व काम के बोर्ड अध्यक्ष के निवास स्थान हिसार में एक कमरे को बोर्ड के कैंप कार्यालय के नाम पर लाखों रुपये के रेनोवेशन के विरोध में बोर्ड के हिसार कैंप कार्यालय पर प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टोलरेंस की बोर्ड कार्यालय में भ्रष्टाचार करके खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसका विरोध करने पर बोर्ड अध्यक्ष द्वारा 27 कर्मचारी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई। इससे साबित होता है कि चोरी और सीनाजोरी बोर्ड अध्यक्ष द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें