फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिठुरन के साथ जारी रही ठंड, न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री तक घटा, 0.8 पर लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी, न्यूनतम तापमान 0.8 पर पहुंचा
विज्ञापन

फोटो नंबर-33 व 34
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार जारी है। शनिवार को भी तीसरे दिन न्यूनतम तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इसी तरह न्यूनतम तापमान में शुक्रवार की अपेक्षा दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिससे तापमान 0.8 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम में लगातार बढ़ रही ठंड के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटे में सुबह के समय धुंध पड़ेगी। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 19.5 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें