फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्री जगन्नाथ की यात्रा में उमड़ा जनसमूह

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्री जगन्नाथ की यात्रा में उमड़ा जनसमूह
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने की भगवान जगन्नाथ पर जगह-जगह पुष्पवर्षा
फोटो संख्या-37
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्णा भावपना अमृत संघ द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन भव्य जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में विधायक प्रो. दिनेश कौशिक ने शिरकत की और नारियल फोड़कर व हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर विधायक कौशिक ने स्वयं रथ यात्रा के मार्ग पर झाडू़ लगाई व रथ का रस्सा भी खींचा।
रथ में सवार भगवान श्री कृष्ण, उनकी बहन सुभद्रा व भाई बलराम विराजमान थे और जिस राह से भी यह यात्रा गई, श्रद्धालुओं ने जमकर इनका स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए थे। भगवान जगन्नाथ के पूंडरी आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में बेहद उत्सुकता थी। पूरा शहर उनके जयकारों से गूंज उठा। इस्कॉन प्रचार समिति के भक्तों द्वारा रथयात्रा का शुभारंभ गुरु ब्रह्मानंद चौक से किया गया। यह प्रथा है कि जब भगवान की रथ यात्रा जब निकाली जाती है तो वहां का राजा भगवान के सामने झाडू लगाकर और भगवान को नारियल भेंट करके करता है। विधायक प्रो. दिनेश कौशिक ने कहा कि यह फतेहपुर-पूंडरी वासियों को सौभाग्य है कि इस प्रकार के आयोजन यहां हो रहे हैं। साक्षी गोपाल महाराज ने विधायक प्रो. दिनेश कौशिक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के सफल आयोजन में समाजसेवी विनोद भल्ला, कथा संयोजक एवं समाजसेवी पप्पू प्रधान, राजेश शर्मा रिंकू फतेहपुर, सलाहकार अशोक मित्तल, व्यापार मंडल से हरीशलाल, विशिष्ट अतिथि डा. मदन रोहिल्ला व नीरज गोयल, ओमप्रकाश प्रजापत, सुरेश गोयल, विनोद बोबी करोड़ा, कृष्ण किन्न सैनी सहित कई श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें