मौसम में परिवतर्न, ठंड बढ़ी, शाम के समय हुई हल्की बूंदाबांदी
फोटो संख्या-40
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मंगलवार को मौसम में परिवर्तन के साथ ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। सांय के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे शहर में जगह-जगह आयोजित विवाह समारोहों में लोगों को परेशानियां हुईं।
मंगलवार को आई तापमान में गिरावट के चलते अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस तक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 14 से गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सांय के समय आई हल्की बूंदाबांदी के कारण तो अधिकतम तापमान एक बार गिरकर 16 भी पहुंच गया था। तापमान में गिरावट से लोग ठिठुरते नजर आए।
हलकी बूंदाबांदी ने लगाया सर्दी का तड़का
कलायत। कलायत क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी ने सर्दी के मौसम को और ठंडा बना दिया है। दोपहर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी से ठंडी हवाओं के साथ मौसम में सर्दी जोर पकड़ सकती है। हल्की बूंदाबांदी ने तापमान में एक दम परिवर्तन ला दिया है। बादल छाए रहने व बूंदाबांदी से तापमान में और गिरावट आ गई है। अगले कुछ दिनों में ठिठुरन और बढने की संभावना है।