फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि का रिकॉर्ड असेट मैनजमेंट सैल के पोर्टल पर 15 दिन में करें अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी भूमि का रिकॉर्ड पोर्टल पर 15 दिन में करें अपलोड : डीसी
विज्ञापन

डीसी ने जारी किए आदेश
कैथल। डीसी धर्मवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित सरकारी भूमि का रिकार्ड एसेट मैनेजमेंट सैल के वेब पोर्टल पर 15 दिन में अपलोड करना सुनिश्चित करें। सरकार द्वारा सभी विभागों के सरकारी भूमि के रिकार्ड को पोर्टल पर डाला जा रहा है ताकि इन भूमियों का पूर्ण रिकार्ड रहे।
डीसी लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी संपत्ति का डाटाबेस तैयार करने के लिए सभी विभागों द्वारा पोर्टल पर भूमि का रिकार्ड अपलोड किया जाना है। जिला स्तरीय एसेट मैनेजमेंट सेल का जिला में गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरओ सुरेश कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा नियमित अंतराल पर इस कार्य की समीक्षा की जा रही है और सभी अधिकारी इसे प्राथमिकता के तौर लेते हुए पोर्टल पर डाटा अपलोड करवाएं। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना ने वेब पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी द्वारा विभाग को पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा, जिसके बाद सभी आवश्यक डाटा अपलोड किया जा सकेगा। एसडीएम कमलप्रीत कौर, डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, डीईओ जोगेंद्र हुड्डा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें