फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर विशेष जांच अभियान चलाएं पुलिस कर्मचारी व अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर विशेष जांच अभियान चलाएं पुलिस कर्मचारी व अधिकारी
विज्ञापन

एसपी ने जारी किए आदेश
कहा-स्मैक सहित नशीले पदार्थों कीबिक्री सहन नहीं होगी
यातायात कर्मियों की वर्दी पर लगेंगे कैमरे, ताकि बदतमीजी करने वालों के खिलाफ हो सके सख्त कार्रवाई
फोटो संख्या-45
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार सांय एसपी वसीम अकरम की अध्यक्षता में क्राइंम मिटिंग संपन्न हुई। जिसमें सीआईए-1 व टू, इंचार्ज सुरक्षा शाखा, थाना प्रबंधक ट्रैफिक सहित जिला के सभी एसएचओ तथा चौकी प्रभारियों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए एसपी वसीम अकरम ने थाना गुहला व चीका सहित सभी एसएचओ को आदेश दिए कि उनके अधिकार क्षेत्र में स्मैक, चुरापोस्त व अन्य मादक पदार्थो की बिक्री तथा अवैध शराब खुर्दे किसी भी सूरत में सहन नहीं किए जाएंगें। उन्होनें ईचार्ज सुरक्षा शाखा सबइंस्पेक्टर ललित मोहन को विशेष तौर पर निर्देश दिए कि वे गुहला-चीका क्षेत्र में सुरक्षा एजेंटों को गंभीरता पूर्वक सक्रिय रहते हुए इस प्रकार का धंधा करने वाले अपराधियों के बारे खुफिया जानकारी जुटाकर संबधित थाना प्रबंधक अथवा सीआईए पुलिस को दें, ताकि पुलिस द्वारा तत्पर कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
10 बॉडी कैम खरीदने के निर्देश :-ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई अंतर्गत वाहनों के चालन करते समय चालकों द्वारा कई बार की जा रही बदतमीजी से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक ने 10 बॉडी कैमरे खरीदने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें ड्यूटी दौरान वर्दी पर लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानों में रखे साफ-सफाई:-सभी थाना प्रबंधको को आदेश दिए गए कि वे अपने-अपने थाना के अंदर व बाहर समुचित साफ सफाई रखें, तथा मैस में जवानों के लिए पोष्टिक भोजन तैयार करवाए। सप्ताह के एक दिन चंद घंटो के लिए थाना की सफाई अवश्य करें, ताकी किसी प्रकार का संक्रमण व बिमारी ना फैले। एसपी द्वारा थाना प्रबंधकों के माध्यम से आदेश दिए गए कि पुलिस कर्मचारी व अधिकारी अपने निजी वाहनों पर पुलिस निशान पट्टी न रखें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि क्राइंम मिटिंग में डीएसपी मुख्यालय तरुण कुमार सैणी, डीएसपी सिटी कृष्ण कुमार व जोगिंद्र सिंह तथा डीएसपी एईसी रामकुमार सहित कार्यालय पुलिस अधीक्षक के अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें