16 को होगा चीनी मिल के पिराई सत्र का शुभारंभ
कैथल। डीसी एवं कैथल सहकारी चीनी मिल के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि 16 नवंबर को चीनी मिल के वर्तमान पिराई सत्र का शुभारंभ हरियाणा के सहकारिता राज्यमंत्री मनीष कुमार ग्रोवर करेंगे। उन्होंने बताया कि सहकारिता राज्यमंत्री 16 नवंबर को सुबह 10 बजे चीनी मिल के वर्तमान पिराई सत्र 2018-19 का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे। चीनी मिल के प्रबंध निदेशक कंवर सिंह ने बताया कि मिल के पिराई सत्र के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा किसानों के लिए पिराई सत्र के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अवसर पर मिल के प्रबंधक बोर्ड के निदेशक, अधिकारी व कर्मचारी एवं किसान भी मौजूद रहेंगे।