फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककहेड़ी के पूर्व सरपंच पर तीन लाख 80 हजार रुपये के गबन के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ककहेड़ी के पूर्व सरपंच पर तीन लाख 80 हजार रुपये के गबन के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

5 लाख के गबन में दो बार में जमा करवा दी थी राशि, बाद में 3 लाख 80 हजार रुपये अवैध तरीके से निकासी का आरोप
बीडीपीओ सीवन ने दर्ज करवाया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने बीडीपीओ सीवन की शिकायत पर गावं ककहेड़ी के पूर्व सरपंच के खिलाफ 3 लाख 80 हजार रुपये के गबन के आरोप में केस दर्ज किया है। बीडीपीओ रोजी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत ककहेड़ी के पूर्व सरपंच बंसीलाल ने वर्ष 2010-2015 तक सरपंच रहते हुए एचआरडीएफ स्कीम के तहत प्राप्त राशि नियमानुसार खर्च न करके 507800 रुपये का गबन किया गया है। इसकी जांच एडीसी कैथल द्वारा की गई थी। इस राशि की वसूली के लिए डीसी कैथल द्वारा गत 8 जुलाई 2016 को आदेश दिए गए थे। इसके बाद बंसी लाल ने 1 लाख 10 हजार रुपये की राशि पंचायत समिति सीवन, 397800 रुपये की राशि ग्राम पंचायत ककहेड़ी के एचआरडीएफ के खाते में 6 मार्च 2018 को जमा करवा दी गई। इसके बाद 28 सितंबर 2018 को गांव ककहेड़ी की सरपंच ममता देवी व विकास शर्मा संबंधित ग्राम सचिवालय द्वारा सूचित किया गया था कि पंचायत के एचआरडीएफ के खाता से 3.80 लाख रुपए की अवैध तरीके से निकासी की गई है। जब इस बारे में जांच की तो पता चला कि यह राशि पूर्व सरपंच बंसीलाल द्वारा निकलवाई गई है। हैड कांस्टेबल संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पूर्व सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें