फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ैल रही गंदगी व बढ़ रही मच्छरों की जमात का मामला पहुंचा सीएम दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फैल रही गंदगी और बढ़ रही मच्छरों की जमात, मामला पहुंचा सीएम दरबार
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कलायत मंडी सहित दूसरे स्थानों पर फैल रही गंदगी व बढ़ रही मच्छरों की तादाद का मामला सीएम विंडों के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दरबार में पहुंच गया है। मच्छरों से निजात दिलाने के लिए नगरवासियों के साथ मंडी के लोगों द्वारा करीब एक माह से न केवल आग्रह किया जा रहा है बल्कि इस संबंध में लिखित तौर पर ज्ञापन भी सौंपा हुआ है। प्रमोद कंसल के साथ मौजूद बजरंग, धूप सिंह, राकेश तथा सुरेंद्र आदि ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण से चारों और गंदगी का आलम है। गंदगी के कारण से मच्छरों की तादाद लगातार बढ़ रही है। मच्छरों से निजात दिलाने तथा सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के लिए सीएम विंडों पर शिकायत दर्ज करवाने के साथ ही पत्रकारों को जानकारी देते बताया कि उन्होंने गत 20 अगस्त को एसडीएम जगदीप सिंह को पत्र सौंप फैल रही गंदगी वह बढ़ रही मच्छरों की जमात से निजात दिलाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि इस आग्रह के 1 माह से ऊपर का समय बीत जाने के पश्चात भी न तो गंदगी से लोगों को राहत मिली तथा न ही मंडी क्षेत्र में अभी तक फोङ्क्षगग करवाई गई। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम सीएम विंडों में प्रेषित की शिकायत में बताया कि बढ़ मच्छरों की तादाद से मंडी क्षेत्र में बीमारी फैल लोगों को अपनी चपेट में ले रही है जिसके कारण बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग परेशानी का दंश झेल रहे है। उन्होंने कहा कि मंडी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के साथ फोगिंग भी करवाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें