स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के विरोध में डीसी से मिले किसान
फोटो नंबर-20
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कंबाइन हार्वेस्टर पर लगाए जाने वाले स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) के विरोध में जिलेभर के किसानों बुधवार को डीसी धर्मबीर सिंह से मिले। गांव सांघन, मालखेड़ी, जाखौली, खुराना, मानस, खरौदी, बलबेहडा, चीका, किठाना, सीवन, पाई, सौंगल, खानपुर, सलेमपुर, भूना, हरनौला के किसानों ने बताया कि कंबाइन की इंजन हार्स पावर क्षमता केवल हार्वेस्टर के लिए बनी है। कंबाइन में एसएमएस चलाने के लिए अतिरिक्त हार्स पावर वाले इंजन की आवश्यकता है। जो आज तक किसी भी कंबाइन में नहीं है।
उन्होंने बताया कि कंबाइन में एसएमएस लगाने के साथ फसल कटाई करने में सक्षम नहीं है। कंबाइन में एसएमएस लगाने से कटाई, छंटाई व दाने निकालने की विधि प्रभावित होती है। जिससे कंबाइन अनाज को नीचे पराली में फेंकती है। कंबाइन हार्वेस्टर में एसएमएस लगाने से उसके स्ट्रा टूट सकते है। डीसी धर्मबीर सिंह ने डीडीए एग्रीकल्चर से बात की। उन्होंने बताया कि उनके पास ये आदेश पर्यावरण विभाग से आए है। इस समस्या के समाधान के लिए पर्यावरण विभाग के उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर बलजिंद्र, सुखा, रामफल, बदन सिंह, होशियार सिंह, कुलदीप सिंह, जगदेव, राजपाल, बूटा सिंह, राजकुमार, नक्षत्र सिंह, जग्गा, तरसेम सिंह, गुरनाम सिंह, जयसिंह, मनीराम, बलबीर सिंह, चांदी राम, गुरनाम सिंह, मंगलसिंह, रामपाल राणा, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।