200 गरीब महिलाओं को बांटे लघु ऋण के चैक 101 को ई-रिकशा
चौपाल की अवधारणा के तहत स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम
आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल, चौपाल की मुख्य सरंक्षिका किरण चोपड़ा व राज्यमंत्री नायब सैनी, खाद्य आपूर्ती मंत्री कर्णदेवी कंबोज व एमएलए कुलवंत बाजीगर ने बांटे चैक
फोटो संख्या-57 व 58
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेम चंद गोयल, चौपाल की मुख्य संरक्षिका किरण चोपड़ा, हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री करण देव कंबोज तथा गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर ने स्वदेशी जागरण फाउंडेशन के तत्वाधान में चौपाल के माध्यम से 200 गरीब महिलाओं को लघु ऋण के चैक तथा 101 गरीब बेरोजगार युवाओं को ई-रिक्शा प्रदान की। चौपाल कार्यक्रम के तहत आरकेएसडी कॉलेज में पृथ्वी राज अग्रवाल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में प्रेम चंद गोयल ने कहा कि चौपाल कोई अवधारणा नहीं है बल्कि यह हमारे ग्रामीण आंचल की प्राचीन परंपरा है, जब पूर्वज गांव की सांझी चौपाल में बैठकर गरीब लोगों के उत्थान के बारे में विचार-विमर्श करते थे। हमारे ऋषि मुनियों ने गरीब लोगों की भलाई के लिए समाज में मानवता जागृत की थी। समाज में गरीबी की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को स्वावलंबी बनाकर ही हम देश को आर्थिक महाशक्ति बना सकते हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा प्रत्येक परिवार एक वृक्ष लगाए अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत लोगों को पेड़ लगाने व इन पेड़ों की अपने बेटे की तरह देखभाल करने का संदेश दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चौपाल को अपने स्वैच्छिक कोष से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए 24 योजनाएं क्रियांवित की जा रही है ताकि समाज में कमजोर एवं गरीब लोगों को मुख्य धारा में शामिल किया जा सके। सरकार द्वारा गत साढे 3 वर्षों में 400 करोड रुपये की राशि श्रमिकों के खातों में पहुंचाई गई है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मंत्री कर्ण देव कंबोज ने कहा कि केंद्र व प्रदेस सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों एवं असंख्य अमर शहीदों के सपनों के भारत के निर्माण के लिए भ्रष्टाचार पर पूर्णत: अंकुश लगाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत-सर्वश्रेष्ठ भारत-समृद्ध भारत के निर्माण का सपना संजोया है। इस अवसर पर चौपाल की मुख्य संरक्षिका किरण चोपड़ा, भोला राम विज, रविंद्र सांगवान, कमलजीत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। चौपल केसरिया-एक पहल बेरोजगारी मुक्त भारत की ओर द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड, हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन अरुण सर्राफ, हरियाणा राज्य रैड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष डा. मुकेश अग्रवाल, डा. अशोक गर्ग, राजपाल तंवर, श्याम सुंदर बंसल, रणधीर गोलन, श्रीमती कमलेश ढांडा, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, जिला पव्रिषद चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर, पूर्व विधायक लीला राम, सुरेश गर्ग नौच, हरपाल चीका, अमरनाथ भगत पाला राम कश्यप, संजय भारद्वाज, रामपाल राणा, शकुंतला वजीर खेड़ा, कृष्ण बंसल, शशीपाल सेठ, प्रीतम सिंह, मुनीष कठवाड़, नरेश मित्तल, सुरेश राविश, मनीष मित्तल, हरदीप चौहान, साकेत मंगल, अंजु कश्यप, विनोद गोयल, शकुंतला शर्मा, अनुपम, अशोक सैनी, कुमारी संगीता, रवि बंसल, विनोद गोयल सहित अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।