फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीका सिटी मॉल में स्थित थियेटर में नहीं चली फिल्म पद्मावत

विज्ञापन
विज्ञापन
चीका सिटी मॉल में स्थित थियेटर में नहीं चली फिल्म पद्मावत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। चीका शहर के एकमात्र सिटी स्टार मॉल में स्थित फिल्म थियेटर में पद्मावत फिल्म का शो नहीं दिखाया गया। हालांकि मॉल के मालिक पहले पद्मावत फिल्म चलाने के पक्ष में थे। परंतु जब प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला दिया तो मॉल के मालिकों ने फिल्म का शो दिखाने का अपना फैसला बदल लिया। फिल्म को लेकर हालात सामान्य बनाए रखने के लिए गुहला प्रशासन ने हरियाणा पंजाब बार्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे और मॉल में भी सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई थी। थियेटर के मैनेजर सोनू जांगड़ा ने बताया कि वे किसी प्रकार का रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं। जब उन्हें अपने थियेटर की सुरक्षा की पूरी गारंटी होगी और हर तरफ हालात सामन्य होंगे तभी वे फिल्म का शो दिखाएंगे। हालांकि फिल्म के विरोध में आज किसी भी संगठन या जाति के लोगों ने किसी भी प्रकार का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें