फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या मोदी जी ने कभी अर्थशास्त्रियों की सलाह सुनी भी है-रणदीप सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय कांग्रेस मीडिया प्रभारी व मौजूदा विधायक रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को अर्थशास्त्रियों के साथ होने वाली बैठक से पहले अर्थव्यवस्था को लेकर उन पर निशाना साधा है।
सुरजेवाला ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि पिछले 4 सालों के जीडीपी दर को देखा जाए तो मोदी सरकार के सकल आर्थिक कुप्रबंधन और भारत की गिरती अर्थव्यवस्था का पता चलता है।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने जीवीए (योजित सकल मूल्य) यानी कि देश के कुल सामानों और सेवाओं का कुल मूल्य का आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए कहा है कि इसमें भी गिरावट दर्ज किया गया है। इसके बाद सुरजेवाला ने एक सवाल किया है। उन्होंने पूछा है कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने कभी अर्थशास्त्रियों की सलाह सुनी भी है। इसके साथ ही उत्तर देते हुए सुरजेवाला ने लिखा है मोदी के अर्थशास्त्र को किसी के सलाह की जरूरत नहीं है।
वहीं किसानों के लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा-मोदी सरकार ने किसानों के साथ भी झूठा वादा किया। उन्हें कुल किसानों को उनकी फसल की लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा देने का वादा किया गया था लेकिन आज किसान सड़क पर फसल फेंकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को देहरादून बीजेपी ऑफिस में एक व्यवसायी द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने लिखा कि प्रकाश पांडे ने जहर खाकर हत्या नहीं की बल्कि पीएम द्वारा नोटबंदी और जीएसटी के जरिये मचाई गई तबाही ने उसका गला घोंटा है।

क्या मोदी जी ने कभी अर्थशास्त्रियों की सलाह सुनी भी है : रणदीप सुरजेवाला
फोटो संख्या-13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें