फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चला काटे चालान, 15 ऑटो को किया इंपाऊड

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चला काटे चालान, 15 ऑटो को किया इंपाऊड
विज्ञापन

कैथल। शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान सोमवार को भी जारी रहा। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में बिना नियमों के दौड़ रही ऑटो चालकों के चालान काटे। ट्रैफिक एसएचओ मनदीप सिह ने बताया कि सोमवार को जाम की स्थिति को देखते हुए कमेटी चौक व पिहोवा चौक पर यातायात के नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहन चालको के चालान काट गए है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से ऑटो के कागजों के चैंकिग का अभियान चलाया गया। एसएचओ ने बताया कि नियमों का उंल्लघन करने पर अभियान के तहत कुल 100 चालान किए गए है। जिसमें 70 मोटरसाईकिल, 10 कार व 20 ऑटो के चालान किए गए है। इसके साथ ही बिना कागजात के रोड पर चल रही 15 ऑटो को इंपाऊड भी किया गया है। इस मौके पर एसएसआई दुर्गादास, सुधीर, सुरेंद्र सहित अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें