फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सांस्कृतिक काय्रक्रमों में बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बांधा समां
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से खूब वाहवाही बटोरी। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रविंद्र कुमार सैनी, राजपाल शर्मा, शमशेर सिंह सिरोही, योगेश सैनी, पप्पू सैनी के रूप शिरकत की। स्कूल के प्रधान राजेश सैनी, उप प्रधान विलायती राम, मैनेजर मांगे राम, महासचिव अमित सैनी, सचिव राजेश सैनी, कैशियर कृष्ण सैनी ने अध्यक्षता की। मंच संचालन सीमा बतरा व प्रीति ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसमें पंजाबी गिद्दा, हरियावी डांस, हरियावी सोलो डांस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत मुख्यातिथि ने प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक संजीव मित्तल ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विद्यालय में लगभग 450 बच्चों की फीस माफ की गई है और इस वर्ष लगभग 19 बच्चों ने मेरिट प्राप्त की है।


फोटो संख्या-7, 8 व 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें